तन मन धन से सदा सुखी हो भारत देश हमारा |
सभी धर्म अरु पंथ - पक्षको दिलसे रहे प्यारा |
विजयी हो, विजयी हो, विजयी हो | भारत देश हमारा || धृ ||
निर्भय हो यह देशकी माता, मंगल कीर्ती कराने |
सत्य शील अरु निर्मल मनसे, वीरोंको उपजाने |
सद्गुणी हो यह देशकी जनता, जीवन सुख सजवाने |
रंक राव पंडीत भिकारी, सबको सुख दिलवाने ||

स्पृश्यास्पृश्य हटे यह सारा, देश कलंक मिटाने |
सबके मन कर्त्यव्यशील हो, धन उद्योग बढाने |
ब्रम्हचर्य, अध्यात्म, दैवीगुण, घर घरमें प्रगटाने |
सारा भारत रहे शिपाही, शत्रूको दहशाने |
तुकड्यादास कहे स्फूर्ती हो, सबको भक्ती करणे |

No comments:
Post a Comment